Ro no D15139/23

जन संवाद-2.0ः सरगुजा की ग्राम पंचायतों में गूंजा विकसित भारत का संकल्प ग्राम सभाओं में हुए 5 विशेष आयोजन, ग्रामीणों ने तय की गांव की प्राथमिकताएं

 

अम्बिकापुर 22 अगस्त 2026/   कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 20 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प के तहत विशेष ग्राम सभाओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विकसित भारत एवं जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों से जोड़ते हुए ग्राम विकास की प्राथमिकताओं पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ 5 विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी आवश्यकताओं, सुझावों एवं अधिकारों को ग्राम सभा के समक्ष रखने का अवसर मिला।

वोटिंग वॉल पर दर्ज की गईं गांव की प्राथमिकताएं

सभी ग्राम पंचायतों में ‘मेरे गांव की प्राथमिकता वोटिंग वॉल’ स्थापित की गई। ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया। इनमें तालाब निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, तालाब गहरीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक कार्य शामिल रहे। इस पहल से ग्राम पंचायतों को स्थानीय जरूरतों एवं ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने में सहायता मिलेगी।

125 दिन रोजगार के अधिकार की दिलाई गई शपथ
ग्राम सभाओं में उपस्थित श्रमिकों एवं ग्रामीणों को ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को 125 दिवस के रोजगार, 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान तथा बेरोजगारी भत्ते से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार एवं उपलब्ध प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

संदेश कार्ड के माध्यम से ग्रामीणों ने रखी विकसित गांव की परिकल्पना
‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने गांव के विकास से जुड़े सुझाव एवं अपेक्षाएं व्यक्त कीं। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्राप्त सुझावों का विधिवत रजिस्टर में संधारण किया गया, ताकि भविष्य की ग्राम विकास योजनाओं में इनका उपयोग किया जा सके।

‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ से हुआ शंकाओं का समाधान
संवाद मंच ‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में सीधे सवाल पूछने का अवसर मिला। ग्रामीणों ने जॉब कार्ड, आवास, पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं रखीं। सरपंच एवं सचिव द्वारा मौके पर ही जानकारी एवं जवाब देकर ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। इससे पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं संवाद को बढ़ावा मिला।

तिरंगा रैली के साथ दिया विकसित भारत का संदेश
विशेष ग्राम सभा के समापन अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में ‘तिरंगे के साथ विकास संदेश रैली’ निकाली गई। ग्रामीणों, श्रमिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की प्रमुख सड़कों पर रैली निकालते हुए देशभक्ति और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।

जन संवाद-2.0 के माध्यम से ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की भागीदारी को केंद्र में रखते हुए गांव की वास्तविक जरूरतों को सामने लाने, अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सहभागी ग्राम विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी