Ro no D15139/23

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”

महतारी वंदन योजना से सालू सिंह के परिवार को मिला आर्थिक संबल

हर माह मिल रही ₹1,000 की राशि, रक्षाबंधन पर भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी उपयोग

 

अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की महिलाओं को नियमित रूप से मिल रहा है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,000 की राशि अंतरित की जा रही है। इससे महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ परिवार से जुड़े खर्चों में भी सहयोग मिल रहा है।

 

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकलो की निवासी सालू सिंह भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 1,000 की राशि प्राप्त होती है। इस माह की 30वीं किस्त भी उन्हें रक्षाबंधन से पहले प्राप्त हो गई है। राशि मिलने से उन्हें त्योहार की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है।

 

सालू सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार को खुशी और उत्साह के साथ मनाने का माध्यम भी बनी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत समय पर राशि मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होती है।

 

महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी योजना

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचने से उन्हें अपने खर्चों के संबंध में निर्णय लेने और आवश्यकतानुसार राशि का उपयोग करने में सुविधा मिल रही है। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है।

 

सालू सिंह ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया। सालू सिंह ने कहा कि हर महीने मिलने वाली 1,000 की सहायता राशि से महिलाओं को अपने परिवार और त्योहारों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

 

रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले योजना की 30वीं किस्त प्राप्त होने पर सालू सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने भाई को राखी बांधकर इस पर्व को उत्साह के साथ मनाएंगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार स्वरूप राखी भेजने की भावना भी व्यक्त की।

 

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। सालू सिंह की खुशी इस बात को दर्शाती है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अधिक आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पा रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस