Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में साइंस ऑन व्हील्स वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ने के उद्देश्य से साइंस ऑन व्हील्स वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइंस ऑन व्हील्स का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अद्भुत संसार को स्कूलों तक पहुंचाना और बच्चों एवं युवा मन को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है। यह पहल विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान की व्यावहारिक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास है, जहां आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों तक पहुंच सीमित है।
उल्लेखनीय है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की पहल के अंतर्गत इस परियोजना को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। साइंस ऑन व्हील्स परियोजना एक राष्ट्रीय पहल है, जिसे छत्तीसगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में प्लक्ष विश्वविद्यालय,  IDYM फाउंडेशन और IIT मंडी के सहयोग से लागू किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल विज्ञान की जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें करके सीखने और प्रयोग करने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम में चार प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगाकृ
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी दृ ब्रह्मांड को समझना और नई उड़ान भरना।
रोबोटिक्स दृ भविष्य के लिए नवाचार और तकनीकी कौशल विकसित करना।
सतत विकास (Sustainability) – हमारे ग्रह को संवारना और बेहतर कल का निर्माण करना।
जल निस्पंदन (Water Filtration) –  जल संरक्षण, स्वच्छ जल और वैज्ञानिक समाधान की समझ विकसित करना।
साइंस ऑन व्हील्स का उद्देश्य बच्चों को एक बार की गतिविधि तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें विज्ञान, नवाचार और तकनीक से लगातार जोड़कर उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न गतिविधियों, प्रयोगों, मॉडल एवं प्रदर्शनियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने का ऐसा अनुभव दिया जाएगा, जिससे वे आगे चलकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए विचारों और नवाचारों की ओर प्रेरित हो सकें।
3 राज्यों में कार्यक्रम
साइंस ऑन व्हील्स कार्यक्रम पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में संचालित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में इस पहल का उद्देश्य विज्ञान को विद्यार्थियों के और करीब लाना, युवा मन को सशक्त बनाना तथा नवाचार, वैज्ञानिक सोच और ज्ञान के माध्यम से एक सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार एवं बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
यह पहल विद्यार्थियों में सवाल पूछने, प्रयोग करने, समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने और भविष्य की तकनीकों को समझने की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    27वें विश्व दृष्टि दिवस पर चुन्दापाठ में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 678 लोगों की हुई जांच

    जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 27वें विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन 08 अक्टूबर 2026…

    Read more

    जशपुर में लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण प्रकरणों के लिए शिविर 14 अक्टूबर को

    जशपुरनगर 12 अक्टूबर2026/ जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय संभागीय संयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?