Ro no D15139/23

27वें विश्व दृष्टि दिवस पर चुन्दापाठ में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 678 लोगों की हुई जांच

जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 27वें विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन 08 अक्टूबर 2026 को किया गया। इस वर्ष की थीम (अपनी आंखों से स्नेह करें) है। जिला प्रशासन एवं सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में विकासखण्ड बगीचा, जिला-जशपुर के सेक्टर पण्डरापाठ ग्राम चुन्दापाठ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पाहड़ी कोरवा क्षेत्र के माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में दिनांक 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को नेत्र जांच स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. सी.पी. एक्का, सी.एच.सी. पत्थलगांव के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. मिंज ने लोगों से अपील की कि नशीले पदार्थों और धूम्रपान से बचें तथा आंख में चोट या अन्य समस्या होने पर तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच करायें और समय-समय पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच कराने तथा खानपान पर ध्यान देने की अपील की।
शिविर में करीब 678 लोगों का पंजीयन कर नेत्र जांच व अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 67 लोगों में मोतियाबिंद, 174 लोगों में अन्य नेत्र संबंधित समस्या का उपचार कर दवा वितरण, 315 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया, जबकि 147 लोगों में अन्य बीमारी की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और उपचार देते हुए दवाई वितरण किया गया। अल्प दृष्टि दोष से बाधित आम जनों को स्वास्थ्य लाभ के साथ ही जरूरतमंद लोगों को कपड़ा वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बगीचा बी.एम.ओ. डॉ. उत्तम नागवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री राजीव रंजन मिश्रा, शाखा प्रभारी खुले प्रसाद यादव, जिले के समस्त नेत्र सहायक अधिकारी श्री दिनेश्वर पैंकरा, श्री पी.आर. अजय, श्री देव कुमार चौधरी, श्री उमेश डनसेना, श्रीमती सुनिता नाग, श्री दिलीप कुमार, नेत्र विभाग के अन्य स्टाफ व स्टाफ नर्स तथा सेक्टर पण्डरापाठ से समस्त ए.एन.एम/आर.एच.ओ., सी.एच.ओ. एवं जन प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा

    *सेवा की कहानी*   *ओडिशा के मलकानगिरी से भी इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज, गौतम मजूमदार, ध्रुवल राय और दत्ता को मिल रही राहत* रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ कभी…

    Read more

    हमर गांव हमर शाला’ योजना की प्रगति की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश   धमतरी, 12 अक्टूबर 2026। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?