Ro no D15139/23

जशपुर में मेरा युवा भारत द्वारा ‘खेलो इंडिया संवाद’ का सफल आयोजन युवाओं ने खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किए सुझाव

जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को जशपुर जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, मनोरा एवं श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय, समरवार में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री जी ने देश में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र का उल्लेख करते हुए युवाओं से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स एवं 2036 ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
संबोधन के पश्चात दोनों संस्थानों में युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं से खेल, युवा सहभागिता, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े ऐसे सुझाव मांगे गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर लागू किया जा सके। इन सुझावों को साझा करने के लिए  MY Bharat Portal पर विशेष लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को VBYLD 2027 Quiz में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलने का अवसर मिलने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम ने युवाओं को खेल, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा उनके विचारों को नीति एवं कार्यान्वयन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफलता हासिल की।

  • Related Posts

    27वें विश्व दृष्टि दिवस पर चुन्दापाठ में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 678 लोगों की हुई जांच

    जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 27वें विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन 08 अक्टूबर 2026…

    Read more

    जशपुर में लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण प्रकरणों के लिए शिविर 14 अक्टूबर को

    जशपुरनगर 12 अक्टूबर2026/ जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय संभागीय संयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?