Ro no D15139/23

कुरूद में ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

खेल, फिटनेस और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान

 

धमतरी, 27 अगस्त 2026/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के सेमिनार हॉल में ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और खेल, फिटनेस, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े उनके विचारों से प्रेरणा ली।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाशक्ति और खेल प्रतिभा को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “जो खिलाड़ी खेलेगा, वही खिलेगा।” उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाने के साथ एक फिट, अनुशासित और मजबूत भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। खेलों को जन-जन तक पहुंचाकर भारत को खेल महाशक्ति बनाने तथा वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए देश को अभी से तैयार करने की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया।

 

कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुरूद, उद्यानिकी महाविद्यालय कुरूद, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुरूद के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करना था।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर थे। नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर एवं जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतश्वरी हेमंत साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन डॉ. नवनीत राणा ने की।

 

मुख्य अतिथि श्री अजय चंद्राकर ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और नई सोच की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग शिक्षा, खेल, नवाचार एवं सामाजिक कार्यों में करें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

 

नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण, शिक्षा, नवाचार तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतश्वरी हेमंत साहू ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

 

डीन डॉ. नवनीत राणा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ अभियान देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी वेंकटेश, आदित्य, श्रेया एवं पंकज ने खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा शिक्षा, खेल और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर विकसित भारत 2047, फिटनेस, नवाचार, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी, नशामुक्ति और युवा शक्ति जैसे विषयों पर भी संवाद एवं विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों ने खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम ने युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा दी। ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ ने यह संदेश भी दिया कि सशक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी