Ro no D15139/23

जनहितकारी योजनाओं से संवर रहा बसंती कश्यप का परिवार, खुशहाल हुआ जीवन

महतारी वंदन सहित पीएम आवास, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना का मिला लाभ*

रायपुर, 28 अगस्त 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। बस्तर जिले के ग्राम मुंडापाल निवासी श्रीमती बसंती कश्यप भी ऐसी ही हितग्राही हैं, जिन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार की जरूरतें पूरी होने के साथ जीवन में खुशहाली आई है।

श्रीमती बसंती कश्यप ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। इन योजनाओं के माध्यम से मिली सहायता ने उनके परिवार को अलग-अलग जरूरतों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आशियाना मिला है, वहीं उज्ज्वला योजना से रसोई के काम में सुविधा हुई है। किसान सम्मान निधि की सहायता राशि खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों में उपयोगी साबित हो रही है।

बसंती बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। नियमित आर्थिक सहयोग से परिवार के खर्चों को व्यवस्थित करने में सुविधा होती है और महिलाओं को अपने निर्णयों में आर्थिक संबल भी मिलता है।

*योजनाओं का लाभ मिलने पर राज्य सरकार के प्रति जताई कृतज्ञता*

श्रीमती बसंती कश्यप ने विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी पहल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।

*रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि, बताया बहनों के लिए स्नेह*

रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की सहायता राशि मिलने पर श्रीमती बसंती कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस अवसर पर महिलाओं को सहायता राशि प्रदान किया जाना उनके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बहनों के प्रति अपार स्नेह और सम्मान का प्रतीक है।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला

    *नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों के विकास पर होगा विमर्श*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ*…

    Read more

    भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक

    *अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील* रायुपर, 18 अक्टूबर 2026/भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम