Ro no D15139/23

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

*मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, आवास हितग्राहियों को बांधा रक्षा सूत्र*

 

*प्रधानमंत्री आवास के अधूरे घरों को समय-सीमा में पूरा करने की दिलाई शपथ*

 

रायपुर, 28 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के बंधन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में इसे विकास और जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़कर एक अनूठी पहल की गई। जनपद पंचायत मोहला की सभी ग्राम पंचायतों में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई।

 

*राखी के धागे से जुड़ा पक्के घर का सपना*

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बिहान की दीदियों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बिहान समूह की महिलाओं ने हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधा और उनसे अपने अधूरे आवास को शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर बांधा गया यह रक्षा सूत्र केवल स्नेह का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि परिवार को सुरक्षित और पक्का आशियाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी का भी प्रतीक बना। हितग्राहियों ने निर्धारित समय में आवास पूर्ण कर अपने ‘पक्के घर’ के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

 

*त्योहार की आत्मीयता से जुड़ा विकास का संदेश*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता ने बताया कि यह अभिनव पहल रक्षाबंधन पर्व की भावनात्मक आत्मीयता को विकास कार्यों से जोड़ते हुए ‘रक्षा सूत्र के साथ विकास का संकल्प’ का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना केवल आवास निर्माण नहीं, बल्कि परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार देना है। इसलिए प्रत्येक हितग्राही अपने आवास को समय पर पूर्ण करे, यह सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

 

*बिहान की दीदियों ने बढ़ाया हितग्राहियों का उत्साह*

कार्यक्रम के दौरान बिहान की दीदियों ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को आवास निर्माण जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आवास पूर्ण होने से परिवार को मिलने वाले लाभों और सुरक्षित पक्के घर के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी इस पहल को उत्साहपूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर बांधा गया रक्षा सूत्र उन्हें अपने घर को पूरा करने के संकल्प की याद दिलाता रहेगा।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?