Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों ने रखीं अपनी समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

कोरबा, 07 सितंबर 2026/जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिक आज अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।  जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य  इलाज में सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही,  प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास  योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, फैक्ट्री में हुए दुर्घटना पर राहत राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार,  नए राशन कार्ड,  सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन-मानदेय के भुगतान, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच,  ग्रामीण क्षेत्रो में खेल सुविधाओं का विकास और आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ देकर  आवश्यक राहत पहुँचाने निर्देशित किया।
जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी