Ro no D15139/23

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

 
जनसेवा के प्रति आभार, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, गतिविधियों के प्रभावी संचालन के दिए निर्देश

कोरबा, 08 सितंबर 2026/जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने, जनसेवा की भावना को मजबूत करने तथा विकसित भारत के संकल्प में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विभागवार गतिविधियां और जिम्मेदारियां

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 को प्रत्येक परिवार स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस गतिविधि के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा, जबकि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहयोगी/समन्वय विभाग के रूप में कार्य करेंगे।
‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ के तहत विद्यालय स्तर पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक 7 से 10 दिवस आयोजित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग को दी गई है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग सहयोगी विभाग होंगे।
‘नमो सेवा गाथा’ (नुक्कड़ नाटक) का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रमुख स्थलों पर किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग नोडल विभाग रहेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग सहयोगी/समन्वय विभाग होंगे।
आंगन का उत्सव (आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद) कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दी गई है, जबकि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहयोगी विभाग रहेगा।

हितग्राहियों की वास्तविक कहानियों को मिलेगा मंच

कहानी बदलाव की’ गतिविधि पूरे अभियान अवधि में आयोजित होगी। इसके अंतर्गत शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों को सामने लाकर आम नागरिकों को योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा। इस गतिविधि के लिए जनसम्पर्क विभाग नोडल विभाग रहेगा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहयोगी विभाग होगा।
सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग नोडल विभाग रहेगा तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहयोगी विभाग के रूप में कार्य करेंगे।

जल संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा पर विशेष जोर

जल जन सेवा संकल्प’ गतिविधि पूरे अभियान अवधि में आयोजित होगी। जल संसाधन विभाग नोडल विभाग रहेगा, जबकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहयोगी विभाग होंगे।
सेवा-मेरा योगदान’ के अंतर्गत 25 सेवा गतिविधियां, नदी घाट स्वच्छता सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियां 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी आवास एवं पर्यावरण विभाग को दी गई है तथा वन विभाग एवं गृह विभाग सहयोगी विभाग होंगे।
इसी प्रकार ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह गतिविधि पूरे अभियान अवधि में संचालित होगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग नोडल विभाग रहेगा, जबकि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा सुशासन एवं अभिसरण विभाग सहयोगी/समन्वय विभाग होंगे।

विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी

अभियान के दौरान ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’ गतिविधि एक निर्धारित दिवस पर आयोजित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग को दी गई है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग सहयोगी विभाग होंगे।
वहीं ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज’ का आयोजन पूरे अभियान अवधि में किया जाएगा। इसके लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग नोडल विभाग रहेगा तथा उच्च शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहयोगी विभाग होंगे।

प्रभावी समन्वय और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

अभियान के समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रमों के संचालन के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम तथा जिले के सभी नगर पालिका क्षेत्रों में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी नोडल एवं सहयोगी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित गतिविधियों का आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों और परिवारों को जोड़ना है। शासन की योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से अभियान की गतिविधियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।
सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से कोरबा जिले में जनसेवा, जनकल्याण, नागरिक सहभागिता और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी