Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन

अम्बिकापुर 08 सितम्बर 2026/  आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लखनपुर श्रीमती खुशबू शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

जिला पंचायत सदस्य श्री विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में साक्षरता के महत्व एवं उल्लासदृनव भारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग के एबीओ श्री आलोक सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साक्षरता की शपथ दिलाई गई। साथ ही शिक्षा से वंचित एवं अक्षर ज्ञान से दूर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उल्लास कार्यक्रम से जोड़ने और लखनपुर की साक्षरता दर बढ़ाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष श्री कवमेश्वर राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि श्री राकेश साहू , श्री विक्रम सिंह, जनपद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं एबीपी फेलो उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विकासखंड के सभी संकुलों में भी अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया तथा जन-जन को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी देकर साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर