Ro no D15139/23

कमला कालेज में 9 सितम्बर को रोजगार मेला का आयोजन

लगभग 1074 पदों पर होगी भर्ती

 

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) राजनांदगांव द्वारा 9 सितम्बर 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगाव में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला में 8 से अधिक कंपनियों व नियोक्ताओं द्वारा लगभग 1074 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेला में अशरव फाउंडेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एचआर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 50, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50, नर्सिंग असिस्टेंट के 50, केयर टेकर के 50 एवं एचआर एक्सक्यूटिव के 10, एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज चिखली दुर्ग द्वारा डॉक्टर (एचबीबीएस) के 30, डॉक्टर (ऑन रिटेनरशिप) के 30, डेंटिस्ट के 10, फिजियोथेरेपिस्ट के 10, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन के 10, नर्सिंग स्टाफ के 30, फील्ड ऑफिसर के 30, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के 5, आईटी इंचार्ज के 10, अकाउंटेंट के 10 एवं टीपीए मैनेजर के 10, प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन अंजोरा जिला दुर्ग द्वारा वेयर हाऊस हेल्पर के 30, क्रिश्चन फेलोशिप हॉस्पिटल राजनांदगांव द्वारा नर्सिंग स्टाफ के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह मोना इंटरप्राईजेश राजनांदगांव द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 3, ड्राईवर के 2, मशीन ऑपरेटर के 5 एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के 5, फाईन्ड दक्ष मड़ोदा दुर्ग द्वारा वेल्डर के 25, बैंक असिस्टेंट के 27, सेल्स एक्सक्यूटिव के 10, डिलीवरी बॉय के 30, सिक्योरिटी गार्ड के 30 एवं हाउस कीपिंग स्टाफ के 10, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉलूशन टेड़ेसरा द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 3, ग्लोबल एचआर सॉलुशन एण्ड जॉब कंसल्टेंट रायपुर द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 50, डिप्टी एडवाइजर के 50, सेक्यूरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ रोजगार मेला में शामिल हो सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर