Ro no D15139/23

सीएचसी सोमनी में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान, उपचार एवं परामर्श के उद्देश्य से 7 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में मानसिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल देवादा के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव, चिंता, अवसाद सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने कहा गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से मानसिक तनाव अथवा किसी भी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसे छिपाने के बजाय समय पर स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर उचित परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मानसिक स्वास्थ्य हास्पिटल के डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. निलेश एवं उनकी टीम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार श्री विकास राठौर, जिला सलाहकार श्रीमती निहारिका टोपनो, श्री केशव देशमुख, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री शेखर नागवंशी सहित स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टॉफ नर्स, मितानिन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) सीतापुर में 28.41 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

    सोनतराई से सूर तक 3.82 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण, दोनों ओर नाली और स्ट्रीट लाइट की मिलेगी सुविधा अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पदों की लिखित परीक्षा 1 नवंबर को

    सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा सुबह 11 बजे एवं भृत्य पद की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से होगी आयोजित अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व पहुंचना अनिवार्य, प्रवेश…

    Read more

    NATIONAL

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया