Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार ) सीतापुर में 28.41 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

सोनतराई से सूर तक 3.82 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण, दोनों ओर नाली और स्ट्रीट लाइट की मिलेगी सुविधा

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से सरगुजा जिले के सीतापुर शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर 28.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीतापुर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वन टाइम इम्प्रूवमेंट के अंतर्गत सोनतराई से सूर तक 3.82 किलोमीटर लंबाई में सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य से सीतापुर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सड़क निर्माण से आवागमन होगा सुगम, विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि सड़कें विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बेहतर सड़क संपर्क से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती है और क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। सीतापुर शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा स्थानीय नागरिकों के साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सड़क अधोसंरचना का विकास आम जनता की सुविधा और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के महत्व पर जोर दिया।
लंबे समय बाद सीतापुर को मिली महत्वपूर्ण सौगात: विधायक रामकुमार टोप्पो
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने कहा कि लंबे समय बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सीतापुर को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण से सीतापुर में विकास की प्रक्रिया को गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि वे सीतापुर के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मानव तस्करी की रोकथाम, नशामुक्ति और लोगों की सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन प्रयासों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

3.82 किलोमीटर सड़क का होगा फोरलेन चौड़ीकरण
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 के किमी 433.850 से किमी 437.670 तक सोनतराई से सूर तक कुल 3.82 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ाई में डामरीकृत सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही पूरी लंबाई में दोनों ओर नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
इन निर्माण कार्यों से सड़क की क्षमता में वृद्धि होगी और यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। नालियों के निर्माण से जल निकासी की सुविधा बेहतर होगी, वहीं स्ट्रीट लाइट लगने से रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी। परियोजना से सीतापुर के शहरी क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रेमदान कुजूर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्की नामदेव तथा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं को वेलफेयर-बेस्ड श्रेणी में किया गया वर्गीकृत

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं को वेलफेयर-बेस्ड योजना के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस वर्गीकरण के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी मेरिट-बेस्ड योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है, तो वह वेलफेयर-बेस्ड योजना के लिए भी पात्र होगा। इसी प्रकार, वेलफेयर-बेस्ड योजना का लाभ लेने वाला विद्यार्थी भी मेरिट-बेस्ड योजना के लिए पात्र होगा।
यह वर्गीकरण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के संबंध में पात्रता के दायरे को स्पष्ट करता है। हालांकि, यह प्रावधान केवल भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर ही लागू होगा।

  • Related Posts

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पदों की लिखित परीक्षा 1 नवंबर को

    सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा सुबह 11 बजे एवं भृत्य पद की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से होगी आयोजित अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व पहुंचना अनिवार्य, प्रवेश…

    Read more

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    यहां धरना देंगे, बिना अनुमति चुनाव आयोग से मिलेंगे, जिधर से जाना मना है वहीं से जाएंगे, सारा देश एक तारीख की रैली को विरोध कर रहा है तब भी…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे