Ro no D15139/23

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पदों की लिखित परीक्षा 1 नवंबर को

सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा सुबह 11 बजे एवं भृत्य पद की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से होगी आयोजित
अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व पहुंचना अनिवार्य, प्रवेश पत्र वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/ कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर की स्थापना अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक ग्रेड-3 पद के लिए लिखित परीक्षा प्रातः 11 बजे तथा भृत्य पद के लिए लिखित परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से आयोजित होगी।

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा। प्रवेश पत्र पर स्वयं का फोटो चस्पा कर हस्ताक्षर सहित परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा संबंधी सूचना, प्रवेश पत्र अथवा बुलावा पत्र पृथक से प्रेषित नहीं किया जाएगा।

परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक ग्रेड-3 के अभ्यर्थियों को प्रातः 10:30 बजे तथा भृत्य पद के अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे तक परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पश्चात पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने तथा परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) सीतापुर में 28.41 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

    सोनतराई से सूर तक 3.82 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण, दोनों ओर नाली और स्ट्रीट लाइट की मिलेगी सुविधा अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    यहां धरना देंगे, बिना अनुमति चुनाव आयोग से मिलेंगे, जिधर से जाना मना है वहीं से जाएंगे, सारा देश एक तारीख की रैली को विरोध कर रहा है तब भी…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे