Ro no D15139/23

वनांचल के विद्यार्थियों ने तकनीक से जोड़े नवाचार के कदम

 

सेजेस सिंगपुर में स्टेम रोबो हब इंडिया की हाईटेक कार्यशाला, एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, आईओटी और 3डी प्रिंटिंग का मिला प्रायोगिक प्रशिक्षण

धमतरी 11 सितंबर 2026/- सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में सेजेस सिंगपुर में स्टेम रोबो हब इंडिया द्वारा हाईटेक रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के नेतृत्व एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन तकनीक एवं कोडिंग का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का संचालन स्टेम रोबो हब इंडिया के संस्थापक एवं निदेशक श्री देवव्रत सिन्हा ने किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप आयोजित कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता और नवाचार एवं उद्यमिता की भावना को विकसित करना रहा। विद्यार्थियों को केवल तकनीकी अवधारणाओं की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि उन्हें स्वयं प्रयोग करने, मॉडल तैयार करने और अपनी कल्पनाओं को तकनीकी परियोजनाओं में परिवर्तित करने का अवसर भी मिला।

3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

3डी प्रिंटिंग सत्र में विद्यार्थियों ने लिथोफेन, गृह-मॉडल, दीवार घड़ी, प्रतिमाएं, रोबोटिक आर्म, मानव कंकाल मॉडल, की-रिंग एवं आभूषण सहित विभिन्न उपयोगी एवं रचनात्मक मॉडल तैयार किए। रोबोटिक्स सत्र में विद्यार्थियों ने 15 से अधिक प्रकार के रोबोट का अवलोकन एवं संचालन किया। इनमें ऑब्स्टेकल अवॉइडिंग, लाइन फॉलोइंग, ह्यूमन फॉलोइंग, फायर फाइटिंग और वायरलेस नियंत्रित रोबोट प्रमुख रहे। वायरलेस रोबोटों के माध्यम से आयोजित फुटबॉल एवं मैत्रीपूर्ण मुकाबलों ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जिज्ञासा का संचार किया।

ड्रोन तकनीक से लेकर तकनीकी उद्यमिता तक मिली सीख

ड्रोन सत्र में विद्यार्थियों को ड्रोन की संरचना, आवश्यक घटकों और उड़ान प्रणाली की जानकारी दी गई। डीआईवाई ड्रोन किट के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं ड्रोन तैयार करने और उसके संचालन की बुनियादी समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। तकनीक आधारित उद्यमिता गतिविधि में विद्यार्थियों ने 50 से अधिक व्यावसायिक विचारों के मॉडल प्रस्तुत किए, जिससे उनमें नवाचार को उपयोगी उत्पाद एवं सेवा में बदलने की सोच विकसित हुई।

100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए 60 से अधिक तकनीकी प्रोजेक्ट
विद्यालय में आयोजित विज्ञान मेले में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 60 से अधिक उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इनमें स्मार्ट नोटिस बोर्ड, आईओटी आधारित स्मार्ट स्विच बोर्ड, बारिश के दौरान स्वतः संचालित कपड़ा-सुरक्षा प्रणाली, स्मार्ट डोर लॉक और स्मार्ट ऊंचाई मापन प्रणाली विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने ब्लॉक कोडिंग, आर्डुइनो, सी++ एवं पाइथन जैसी प्रोग्रामिंग तकनीकों का उपयोग कर अपनी परियोजनाओं को विकसित किया।
विशेष उल्लेखनीय रहा कि 150 से अधिक विद्यार्थियों ने कैमरे के सामने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं को स्वयं समझाया। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का भी विकास हुआ।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों का स्टेम रोबो हब इंडिया की वेबसाइट पर निःशुल्क पंजीयन कराया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यशाला एवं विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट से संबंधित वीडियो भी स्टेम रोबो हब इंडिया के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. व्ही.पी. चन्द्रा सहित व्याख्याताओं ने विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रणालियों का परीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस अवसर पर पालकों की ओर से श्री माधव सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष, डॉ. हेमंत साहू एवं श्री टिकेश्वर ध्रुव उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. व्ही.पी. चन्द्रा ने कार्यशाला को ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी कौशल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल बताया। व्याखाता श्री कल्याण कौशल एवं श्री गोविंद नेताम ने भी कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, रोचक एवं भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने वाला अनुभव बताया।
इस प्रकार की गतिविधियां वनांचल के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के अवसरों से परिचित कराने के साथ उन्हें ‘सीखने से सृजन’ और ‘सृजन से समाधान’ की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

  • Related Posts

    रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

      सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानी रायपुर, 11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर…

    Read more

    राज्यपाल  डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र

      रायपुर, 11 सितंबर 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने भेंट की और संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत