Ro no D15139/23

वीबी रामजी योजना के तहत 5 एकड़ भूमि में हुआ मिश्रित फलदार पौधों का रोपण

कोरबा, 11 सितम्बर 2026/ग्राम कापूबहरा स्थित गौठान एवं चारागाह परिसर में रिक्त पड़ी लगभग 5 एकड़ भूमि में वीबी रामजी योजना के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर एवं ग्राम पंचायत कापूबहरा की सरपंच द्वारा पौधरोपण कर किया गया।
इस अवसर पर मरार समाज के अध्यक्ष श्री गंगा पटेल, उप संचालक कृषि श्री देवेंद्र कंवर, सहायक संचालक उद्यान श्री पतराम सिंह, पीओ श्री दिलीप मेहता, उद्यान अधीक्षक श्री सर्वेश पटेल, प्रक्षेत्र सलाहकार श्री अमित सोनी सहित ग्राम पंचायत के समूह की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान 5 एकड़ भूमि में विभिन्न प्रजातियों के मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया। इनमें ग्राफ्टेड आम, नींबू, अमरूद, करोंदा, कटहल, जामुन, काजू सहित अन्य फलदार पौधे शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य रिक्त भूमि का सदुपयोग करते हुए फलोद्यान विकसित करना, स्थानीय स्तर पर हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा ग्रामीणों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर तैयार करना है।
ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने पौधरोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार पौधों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत