Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना हुआ साकार

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित आवासों का किया उद्घाटन, हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

 

रायपुर,11 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और पक्के आवास का सपना साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में खैरागढ़ जिले के ग्राम सलोनी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती रमाबाई और श्री सुदामा के नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया। मंत्री ने दोनों हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हितग्राहियों को उपहार भी भेंट किए। अपना पक्का घर मिलने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।

 

श्रीमती रमाबाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से वर्षों से देखा जा रहा पक्के घर का सपना अब पूरा हुआ है। आवास निर्माण के लिए शासन से मिली सहायता के साथ उन्होंने स्वयं भी लगभग 3 लाख रुपये की राशि लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने हितग्राहियों से आत्मीयता से बातचीत कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि और उसके उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती रमाबाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग किराना सामग्री एवं परिवार की घरेलू जरूरतों को पूरा करने में किया जाता है।

 

श्रीमती राजवाड़े ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के साथ अपने स्वास्थ्य और परिवार की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। अपना घर मिलने से परिवारों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति नई उम्मीद का संचार होता है।

 

नवनिर्मित आवासों के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दोनों परिवारों के साथ आत्मीय क्षण साझा किए और नए घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पक्के आवास के रूप में मिली यह सौगात हितग्राही परिवारों के लिए बेहतर जीवन की नई शुरुआत का आधार बनी है।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत