Ro no D15139/23

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से फीता कटवाकर कलेक्टर ने कराया नवीनीकरण सभाकक्ष का शुभारंभ

बैठकों को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने आधुनिक उपकरणों एवं सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कलेक्ट्रेट का सभाकक्ष

धमतरी, 13 सितंबर 2026। जिला कार्यालय धमतरी (कलेक्ट्रेट) के सभाकक्ष के नवीनीकरण (रेनोवेशन ) का कार्य पूर्ण होने के बाद को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विगत दिवस इसका सादगीपूर्ण शुभारंभ कराया। कलेक्टर ने सभाकक्ष की देखरेख एवं व्यवस्था में लंबे समय से जिम्मेदारी निभा रहे कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री रूपेश कुलदीप से फीता कटवाकर सभाकक्ष का उद्घाटन कराया। इस अवसर पर ईश्वरी मंडावी एवं घनश्याम कुलदीप भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा की इस पहल ने प्रशासन में हर स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान और सहभागिता की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने सभाकक्ष की व्यवस्था एवं देखरेख में योगदान देने वाले कर्मचारी को उद्घाटन का अवसर देकर यह संदेश दिया कि कार्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

शुभारंभ के पश्चात कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने नवीनीकृत सभाकक्ष का अवलोकन किया। उसके बाद बैठक शुरू हुई ।

आधुनिक सुविधाओं से हुआ सभाकक्ष का उन्नयन

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष को वर्तमान समय की प्रशासनिक बैठकों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सहित विभिन्न शासकीय गतिविधियों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक रूप दिया गया है। सभाकक्ष में बैठकों को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और सुविधाजनक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों तथा आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है। इससे जिला स्तरीय बैठकों, समीक्षा बैठकों, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रस्तुतियों एवं अन्य प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी।

नवीनीकरण के बाद सभाकक्ष का स्वरूप अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और बैठक-केंद्रित बनाया गया है, जिससे अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं प्रभावी संवाद के साथ शासकीय कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    मेडिकल कॉलेज में 16 सितंबर को बाल हृदय स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कैम्प

    – श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे बच्चों के हृदय की जांच*   राजनांदगांव 13 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में…

    Read more

    शहर में सड़क, नाली एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर निगम का निरंतर प्रयास

    राजनांदगांव 13 सितम्बर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में सड़क, नाली, जल निकासी एवं साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। बारिश…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात