Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाएगा सारंगढ़-बिलाईगढ़

*25 गांवों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का लक्ष्य*

रायपुर,15 सितंबर 2026/

प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जनभागीदारी का एक अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। अभियान की शुरुआत में 17 सितंबर की संध्या 7 बजे जिलेभर में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा इसकी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला प्रशासन ने इस आयोजन को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जिला से लेकर ग्राम स्तर तक ठोस कार्ययोजना तैयार की है। कार्यक्रम का मुख्य जिला स्तरीय आयोजन सारंगढ़ स्थित ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में शाम 6 बजे से शुरू होगा, जहाँ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिले के 25 चयनित गांवों में प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का विशेष लक्ष्य तय किया गया है।

इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, रामनामी परिवारों, साहित्यकारों, चिकित्सकों और प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। संबंधित विभागों के मैदानी अधिकारी लगातार बैठकों और सघन जनसंपर्क के माध्यम से आम नागरिकों को 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीया प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महीनेभर चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान के दौरान विविध आयोजनों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

  • Related Posts

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू

    रायपुर,15 सितंबर 2026/ सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ के बरमकेला विकासखंड के ग्राम रिसोरा की नीतू साहू…

    Read more

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

    33.64 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत, यात्री प्रतीक्षालय, सड़क, पुलिया और स्कूल में बाउंड्रीवॉल का होगा निर्माण*   रायपुर,15 सितंबर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री