
17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया के रूप में भारत माता के नक्शे पर दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुरूआत किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ग्राम सरपंच सचिव विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक बंधु भगिनी तथा विद्यार्थी उत्साह पूर्वक भाग लिए। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजन कर किया गया दीप मंत्र के साथ दिए जलाए गए तथा इस अवसर पर महाकलश की स्थापना एवं देशभक्ति गीत का गायन किया गया अध्यक्ष एवं प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को देश हित एवं समाज हित के लिए कार्य करने तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों को याद करते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से संपूर्ण परिसर गूंज उठा वंदे मातरम भारत माता की जय।।








