Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन

*सेवा संकल्प अभियान*

*अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित कर बस्तर को नक्सलमुक्त करने के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को किया नमन*

*शहीदों के बलिदान को किया स्मरण, वीर जवानों के त्याग के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता*

रायपुर, 17 सितंबर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित कर बस्तर को नक्सलमुक्त करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनका त्याग और साहस सदैव स्मरणीय रहेगा। अमर जवान स्मारक के समीप प्रज्वलित किया गया दीप उन वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना, जिन्होंने बस्तर की धरती पर शांति और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

इस अवसर पर महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अमर वाटिका में शहीदों की स्मृति में प्रज्वलित दीप ने सेवा संकल्प अभियान को भावनात्मक आयाम दिया। यह अवसर बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने तथा उनके त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के संकल्प का साक्षी बना।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला