
Katrina Kaif Beauty Routine: कभी अपनी स्लिम-ट्रिम और ग्लैमरस अंदाज से पर्दे पर जलवा बिखेरने वाली कैटरीना कैफ की जिंदगी में मां बनने के बाद काफी कुछ बदल चुका है. बेटे विहान के जन्म के बाद अब उनकी प्रायोरिटी सिर्फ परफेक्ट फिगर और कैमरे के सामने बेदाग दिखने तक सीमित नहीं रहीं. अंबानी परिवार की गणेश पूजा में विक्की कौशल के साथ पहुंचीं कैटरीना का बदला हुआ लुक चर्चा में आ गया, उन्हें बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब कैटरीना ने खुद बताया है कि मां बनने के बाद उनकी नजर में खूबसूरती के मायने हैं.
जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद क्या बोली कैटरीना कैफ
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने अपने मॉडलिंग के दिनों का किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उस दौर में खूबसूरती के लिए कुछ फिक्सड स्केल थे. उन्होंने कहा, “अब मेरे लिए, सबसे खूबसूरत दिखने का मतलब है खुद को सबसे अच्छा महसूस करना, और यह खुद की पूरी तरह ख्याल रखने से ही संभव है.”
बेटे के जन्म के बाद कैटरीना का हेल्थ रूटीन
कैटरीना ने विहान के जन्म के बाद का हेल्थ रूटीन पर भी बात की. उन्होंने कहा, “मेरी डाइट हेल्दी हो, शरीर में सूजन कंट्रोल में रहे, मैं एक्टिव रहूं, मेडिटेशन करूं, सुबह का एक घंटा फोन से दूर रहूं और उठते ही नेचुरल लाइट लूं. इन छोटी-छोटी चीजों से मुझे अंदर से कैसा महसूस होता है, उसमें बहुत बड़ा फर्क पड़ता है और इसका असर मेरी स्किन पर भी दिखता है. मेरा मानना है कि जब आप अंदर से हेल्दी महसूस करते हैं, तो वही कॉन्फिडेंस बाहर भी अपने आप नजर आने लगता है.”
बेटे के जन्म के बाद काम पर लौटीं कैटरीना
कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद अब काम पर वापसी कर चुकी हैं. विहान का जन्म 2025 में हुआ था. प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty पर काम करती रहीं और कॉस्मेटिक्स बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखी. फिल्मों की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म साइन नहीं की है.
अंबानी की गणेश पूजा में विक्की के साथ पहुंचीं कैटरीना
कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ नीता और मुकेश अंबानी की गणेश पूजा में पहुंची थीं. यहां उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया. हालांकि कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया और खूबसूरत बताया.








