Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ  रोमा श्रीवास्तव ने बतौली जनपद में विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण

पीएम आवास एवं पीएम जनमन आवास के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
अप्रारंभ और बंद पड़े आवासों का कार्य तत्काल शुरू कराने पर जोर, हितग्राहियों से संवाद कर जानी समस्याएं
विकसित भारत जी-राम-जी के तहत मजदूरी मूलक कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2026/   जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनपद पंचायत बतौली अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना तथा विकसित भारत जी-राम-जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत बासेन, सिलमा एवं गोविंदपुर में निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सुश्री श्रीवास्तव ने आवास योजना के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति और निर्माण में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को हितग्राहियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने तथा अप्रारंभ और बंद पड़े आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराकर निर्माण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बासेन में हितग्राहियों से किया संवाद, शीघ्र आवास पूर्ण करने की दी समझाइश
ग्राम पंचायत बासेन में सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण की प्रगति और निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मैदानी अमले को हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाए रखते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे आवासों को समय पर पूर्ण कराया जा सके।

सिलमा में निर्माणाधीन बालिका शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण
ग्राम पंचायत सिलमा में सुश्री श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन बालिका शौचालय के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तकनीकी सहायक से आवासों की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने विकसित भारत जी-राम-जी के अंतर्गत अधिक से अधिक मजदूरीमूलक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र जिला पंचायत को उपलब्ध कराने कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारमूलक कार्यों को गति दी जा सके।

गोविंदपुर में पीएम जनमन आवासों का लिया जायजा

ग्राम पंचायत गोविंदपुर में सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास हितग्राहियों से बातचीत कर निर्माण की स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को अप्रारंभ आवासों का निर्माण तत्काल शुरू कराने तथा जिन आवासों का निर्माण कार्य बंद पड़ा है, उनमें पुनः कार्य प्रारंभ कराते हुए तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुश्री श्रीवास्तव ने निर्देशित किया कि आवास योजनाओं के तहत स्वीकृत आवासों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। मैदानी अमला प्रत्येक हितग्राही के संपर्क में रहे तथा निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई करे।

पीएम जनमन आवासों का गहन निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को पीएम जनमन आवासों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण के दौरान सामने आने वाली तकनीकी एवं अन्य समस्याओं को चिन्हित कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली को क्षेत्र में संचालित सभी प्रगतिरत कार्यों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने कहा।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला पंचायत की आवास एवं विकसित भारत जी-राम-जी की टीम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, आवास समन्वयक, तकनीकी सहायक, संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर