Ro no D15139/23

कमलेश्वरपुर जलाशय में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों एवं कर्मचारियों ने लिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संसाधन विभाग, संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत मैनपाट के कमलेश्वरपुर जलाशय में स्वच्छता एवं जल संरक्षण संबंधी जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता स्व-सहायता समूह की दीदियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता और जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण एवं विवेकपूर्ण उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। वर्षा जल के संरक्षण, उपलब्ध जल स्रोतों की स्वच्छता तथा पानी के अनावश्यक अपव्यय को रोककर भविष्य के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी तरह स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है, इसलिए सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, पानी का सदुपयोग करने और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं जल-सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

इस दौरान जनपद पंचायत के बीडीसी सदस्य, स्वच्छता स्व-सहायता समूह की दीदियां, जल संसाधन विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर