Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला, 80 किसानों ने सीखी संरक्षित खेती की बारीकियां

कलेक्टर ने आधुनिक उद्यानिकी अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने किया आह्वान

 

पॉली हाउस की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, एनएचबी ने बताईं योजनाएं

 

धमतरी18 सितंबर 2026। खेती को पारंपरिक तौर-तरीकों से आगे बढ़ाकर आधुनिक और व्यावसायिक स्वरूप देने की दिशा में धमतरी के किसान तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा कलेक्टर सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के करीब 80 किसानों ने हिस्सा लिया और पॉली हाउस सहित संरक्षित खेती की तकनीक, योजनाओं तथा वित्तीय सहायता की जानकारी ली।

 

कार्यशाला में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की उप संचालक श्रीनेजा ने बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को विशेष रूप से संरक्षित खेती, पॉली हाउस में फूलों एवं सब्जियों की व्यावसायिक खेती, अनुदान एवं सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं से जुड़ने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और बैंक ऋण संबंधी पहलुओं की भी जानकारी दी।

 

पॉली हाउस खेती के अनुभव किसानों ने किए साझा

कार्यशाला में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजनाओं से पूर्व में लाभान्वित किसान श्री अजय केला और श्री दुर्गेश चन्द्राकर ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने पॉली हाउस में खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों, उत्पादन, रखरखाव तथा बाजार से जुड़ी जानकारी अन्य किसानों के साथ साझा की।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक किसानों से राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने तथा पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक एवं व्यावसायिक उद्यानिकी को अपनाने का आह्वान किया।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा, “पॉली हाउस जैसी संरक्षित खेती किसानों को मौसम की अनिश्चितताओं के बीच बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण उपज का अवसर देती है। किसान केवल उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि प्रसंस्करण और विपणन पर भी ध्यान दें। विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसानों को योजनाओं की जानकारी से लेकर उनके लाभ प्राप्त करने तक आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग मिले।”

 

खेतों में जाकर सीखेंगे पॉली हाउस की बारीकियां

कृषकों को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखते हुए आगामी माह में प्रक्षेत्र भ्रमण कराने के निर्देश दिए गए हैं। भ्रमण के दौरान किसान पॉली हाउस के संचालन, रखरखाव, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की बारीकियों को व्यवहारिक रूप से समझ सकेंगे।

 

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, उप संचालक उद्यान श्रीमती पूजा कश्यप साहू, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इन्दर कुमार टिलवानी उपस्थित रहे।

 

बैंक ऋण की अड़चनें दूर करने पर जोर

एनएचबी की योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसानों को बैंकों से संबंधित होने वाली समस्याओं और कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई। बैंक अधिकारियों एवं किसानों के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित कर ऋण प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में बाबूलाल साहू (कुरूद), दुर्गेश चन्द्राकर (कुरूद), गुड्डू चन्द्राकर (धमतरी), खिलेश साहू (मगरलोड) और देवेन्द्र शर्मा (धमतरी) ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किए।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर