Ro no D15139/23

सेवा संकल्प से साकार हुआ मधु का सपना, पक्के आशियाने में विराजे गणेश

प्रधानमंत्री आवास योजना से वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा*

 

रायपुर , 20 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सेवा की नई कहानी लिख रही हैं। रामानुजनगर जिला सूरजपुर निवासी श्रीमती मधु जायसवाल के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिला पक्का घर वर्षों के इंतजार के बाद साकार हुआ सपना है। नए आशियाने में भगवान गणेश की स्थापना के साथ परिवार की खुशियों को नया अर्थ मिला है।

 

कभी कच्चे मकान में रहने वाले श्रीमती मधु जायसवाल के परिवार के लिए बारिश का मौसम चिंता लेकर आता था। टपकती छत, घर में भरता पानी और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की चुनौती के बीच परिवार हर मौसम कठिनाइयों से गुजरता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना वर्षों तक उनके लिए एक अधूरा सपना बना रहा।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद परिवार के जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। शासन से मिली सहायता से उनका पक्का घर तैयार हुआ और परिवार को कच्चे मकान की परेशानियों से स्थायी राहत मिली। अब परिवार अपने सुरक्षित और सुविधाजनक आशियाने में सुकून के साथ जीवन बिता रहा है।

 

नए घर में प्रवेश के साथ परिवार ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। श्रीमती मधु के लिए यह पल केवल पूजा-अर्चना का अवसर नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष के बाद मिली सुरक्षा, सम्मान और खुशियों की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया। गणेश स्थापना के साथ परिवार ने अपने नए घर में सुख-समृद्धि की कामना की।

 

श्रीमती मधु जायसवाल ने कहा कि पक्का घर उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी है। वर्षों से जिस सुरक्षित आशियाने का सपना देखा था, वह आज पूरा हो गया है। अब बारिश में छत टपकने और घर में पानी भरने की चिंता नहीं रहती। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित भविष्य की नई उम्मीद दी है।

 

श्रीमती मधु की यह कहानी बताती है कि सेवा संकल्प केवल सेवा का संकल्प नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने का माध्यम भी है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब पात्र परिवारों तक पहुंचता है, तो पक्की दीवारों के साथ उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशियों की मजबूत नींव भी तैयार होती है।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल