Ro no D15139/23

दीपावली-छठ पर रांची से झंझारपुर और प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, हटिया-झारसुगुड़ा समेत 3 ट्रेनें रद्द

Ranchi Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से झंझारपुर और प्रयागराज रामबाग के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इससे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेगा. ऐसे में त्योहार के दौरान रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को ट्रेनों के समय और परिचालन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी गयी है.

रांची से झंझारपुर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल

रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 08641/08642 रांची-झंझारपुर पूजा स्पेशल का परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन रांची से रात 00:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 15:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन का दरभंगा स्टेशन पर आगमन 13:20 बजे और प्रस्थान 13:25 बजे होगा. वापसी में ट्रेन संख्या 08642 शुक्रवार को झंझारपुर से शाम 17:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:35 बजे रांची पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे.

प्रयागराज के लिए भी मिलेगी सीधी ट्रेन

रांची से प्रयागराज रामबाग के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. ट्रेन संख्या 08639 प्रत्येक शुक्रवार को रांची से शाम 18:25 बजे खुलेगी और शनिवार सुबह 07:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08640 शनिवार को सुबह 10:30 बजे प्रयागराज रामबाग से रवाना होगी और रविवार रात 00:15 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी होते हुए चलेगी. इससे झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा होगी.

हटिया-झारसुगुड़ा मेमू समेत तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द

एक ओर रेलवे त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है, वहीं दूसरी ओर चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण कुछ नियमित ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके तहत तीन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है.

  • 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस: 5 से 11 नवंबर तक रद्द रहेगी.
  • 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर: 5 से 11 नवंबर तक नहीं चलेगी.
  • 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर: 6 से 12 नवंबर तक रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों के रद्द रहने से हटिया, राउरकेला और झारसुगुड़ा रूट पर नियमित सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है.

  • Related Posts

    बिहार में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में ₹2.57 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी सरकार सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष जोर; रिन्यूएबल एनर्जी समिट में तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर

      अतीश दीपंकर | नई दिल्ली/पटना। बिहार में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावनाओं को लेकर राज्य सरकार ने निवेशकों को आमंत्रित किया है। ऊर्जा मंत्री शैलेश…

    Read more

    Bihar breking news बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन, तत्काल काम से हटाने का आदेश

      ई-मापी पोर्टल से निष्क्रिय होगी हड़ताली अमीनों की आईडी, विशेष सर्वेक्षण अमीनोंञ को मिलेगी जिम्मेदारी अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, बिहार बिहार में हड़ताल पर डटे अमीनों के खिलाफ राजस्व…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?