Ro no D15139/23

लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

 

आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबल

रायपुर, 21 सितम्बर 2026/बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करंजी निवासी 27 वर्षीय नितेश कश्यप के लिए शासन की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जीवनदायिनी साबित हुई है। लंबे समय से पेट दर्द की असहनीय पीड़ा झेल रहे नितेश जब अपने गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे, तो वहां प्राथमिक उपचार और दवाएं दी गईं। हालांकि, दवाइयों से राहत न मिलने पर जब वे दोबारा पहुंचे, तो केंद्र में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर प्रीति बघेल ने मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित निर्णय लेते हुए उन्हें तुरंत महारानी जिला अस्पताल जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा खून की जांच, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी विस्तृत एवं आधुनिक जांचें कराई गईं, जिनमें नितेश के लिवर कैंसर से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। इस गंभीर बीमारी की खबर से सहमे परिवार को डॉक्टरों ने ढांढस बंधाया और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क उपचार का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद योजना के तहत मिले 5 लाख रुपये तक के कैशलेस सुरक्षा कवच के माध्यम से बिना किसी आर्थिक बाधा के उनका जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

सफल उपचार के बाद पूर्णतः स्वस्थ हो चुके नितेश ने भावुक होते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने उन्हें वास्तव में एक नई जिंदगी दी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस जनहितैषी योजना का लाभ जरूर उठाएं। साथ ही उन्होंने त्वरित परामर्श देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, उपचार करने वाले चिकित्सकों और सरकार के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया। सही समय पर स्वास्थ्य अमले के मार्गदर्शन और योजना के वित्तीय संबल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि आयुष्मान भारत आम नागरिक के लिए एक सशक्त सुरक्षा ढाल बन चुका है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?