Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री खाद्यन्न साहयता योजना से दूर हुई अनिता की सबसे बड़ी चिंता,आर्थिक सशक्तिकरण से रोजमर्रा की जिंदगी बनी आसान

रायपुर,21 सितम्बर 2026/अनिता दांडेकर के लिए कभी महीने का राशन जुटाना भी एक चिंता हुआ करता था। घर चलाने के लिए मिलने वाली आमदनी में सबसे पहले दो वक्त के भोजन का इंतजाम करना जरूरी था। ऐसे में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 35 किलो निःशुल्क चावल ने उनके परिवार की एक बड़ी चिंता दूर कर दी।

बलौदाबाजार के भाटापारा के गुरुनानक वार्ड में रहने वाली अनीता बताती हैं कि अब हर महीने राशन के लिए अलग से पैसे जुटाने की चिंता नहीं रहती। 35 किलो चावल मिलने से घर के भोजन का एक बड़ा हिस्सा आसानी से पूरा हो जाता है। कोविड के कठिन समय में भी, जब लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट था, तब उन्हें राशन मिलता रहा। उस मुश्किल वक्त में यह मदद उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा बनी।

जब पेट की चिंता कुछ कम हुई, तो अनीता के परिवार ने छोटी-छोटी बचत शुरू की। यही बचत धीरे-धीरे इतनी हुई कि परिवार अपने लिए एक मोटरसाइकिल खरीद सका। आज यही मोटरसाइकिल उनके रोजमर्रा के आने-जाने को आसान बना रही है।

अनीता के लिए यह सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि उस राहत और बचत की कहानी है, जो उन्हें हर महीने मिलने वाले 35 किलो चावल से मिली। वह इस योजना के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं और कहती हैं कि राशन की चिंता कम होने से परिवार को अपने दूसरे जरूरी सपनों के लिए भी सोचने का अवसर मिला।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

      लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र मनीषा बाई, पार्वती बाई, निर्मला बाई और विकास राम को मिला प्रमाण पत्र बच्चों की…

    Read more

    फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी

      बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी