Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, स्वच्छ पेयजल ने बढ़ाई परिवार की सुविधा

 

रायपुर. 21 सितम्बर 2026. गांवों में घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचने से ग्रामीण परिवारों के दैनिक जीवन में सहजता बढ़ रही है। कोरबा के पाली विकासखंड के ग्राम पटपरा की श्रीमती इंदु कंवर के परिवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का लाभ मिला है। घर में ही अब पानी उपलब्ध होने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर जाकर पानी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

श्रीमती इंदु कंवर बताती हैं कि पहले गांव में पानी की समस्या रहती थी और गर्मी के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। घर से दूर जाकर पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। बरसात के दिनों में तथा शाम या रात के समय पेयजल की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना कठिन होता था। पानी की उपलब्धता सीमित होने के कारण परिवार को हर दिन पानी की व्यवस्था को लेकर चिंता रहती थी।

वे अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, “पहले घर से दूर स्थित हैण्डपम्प में पानी लेने जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में बहुत परेशानी होती थी और पानी लाने में काफी समय लग जाता था। अब जल जीवन मिशन से घर में ही साफ और स्वच्छ पानी मिल रहा है। खाना बनाने, पीने और निस्तारी के लिए पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अब जरूरत के समय पानी लेने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।”

घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की चिंता भी कम हुई है। पहले बरसात के मौसम में डायरिया जैसी बीमारियों का डर बना रहता था। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से परिवार को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। पानी भरने में लगने वाला समय और श्रम बचने से परिवार के दैनिक कार्य भी सुगमता से पूरे हो रहे हैं।

श्रीमती इंदु कंवर जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक पानी पहुंचाने की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहती हैं, “हर घर जल की सुविधा से हमारे जीवन में बहुत आसानी आई है। अब घर में ही स्वच्छ पानी मिल रहा है। सरकार की इस योजना से पानी लाने की मेहनत और समय दोनों बच रहे हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन का धन्यवाद करती हूं।”

  • Related Posts

    बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह

      मेहनत, हौसले और अवसर ने बदली तस्वीर, खेत से व्यवसाय तक महिलाओं ने लिखी ‘लखपति दीदी’ बनने की कहानी स्व-सहायता समूहों से मिला साथ, बचत और ऋण से आजीविका…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी में ड्रोन टेक्नोलॉजी का 5 दिवसीय बूटकैंप शुरू

      विद्यार्थियों को ड्रोन असेंबली, इंटीग्रेशन और फ्लाइंग का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण धमतरी, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, धमतरी में विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी