Ro no D15139/23

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल’ ने बदली तस्वीर

पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी खत्म, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ जल, जल जीवन मिशन से बदला रामबाई का जीवन
हर घर जल ने बदली दिनचर्या, श्रीमती रामबाई बोलीं-अब पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता
कोरबा 21 सितंबर 2026/

पहले पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था, अब सुबह आंख खुलते ही घर में नल से पानी मिल जाता है। यह सुविधा हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है। ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम बिश्रामपुर की हितग्राही श्रीमती रामबाई के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई देता है। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसा बदलाव आया है, जिसने पानी की चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है।
श्रीमती रामबाई अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पहले घर में पानी की सुविधा नहीं थी। पीने के पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। नाले और ड्योढ़ी के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने में समय भी लगता था और मेहनत भी। घर के दूसरे कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना रोज की बड़ी जिम्मेदारी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में या शाम और रात के समय अचानक पीने के पानी की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना बहुत मुश्किल हो जाता था।
लाभार्थी कहती हैं, पहले पानी लेने के लिए बाहर जाना पड़ता था। बरसात में रास्ते भी ठीक नहीं रहते थे और रात में तो और ज्यादा परेशानी होती थी। नाले या ड्योढ़ी का पानी पीने की मजबूरी थी। हमेशा डर रहता था कि दूषित पानी पीने से डायरिया जैसी बीमारी न हो जाए।”
अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं रह गई है। इससे न केवल समय और मेहनत की बचत हो रही है, बल्कि घर के रोजमर्रा के काम भी पहले की तुलना में आसानी से हो रहे हैं।
श्रीमती रामबाई बताती हैं, “अब घर में ही नल से पानी मिल जाता है। खाना बनाने से लेकर पीने और निस्तारी तक के लिए पानी की सुविधा हो गई है। पहले पानी के लिए जितना समय और मेहनत लगती थी, अब वह नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि अब बाहर जाकर पानी लाने की चिंता नहीं रहती।”
स्वच्छ पानी की उपलब्धता ने उनके परिवार को दूषित जल से होने वाली बीमारियों की चिंता से भी राहत दी है। वे मानती हैं कि घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचना उनके लिए केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
श्रीमती रामबाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “जल जीवन मिशन के कारण हमारे घर तक पानी पहुंचा है। पहले पानी के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब घर में ही साफ पानी मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं कि हमारे जैसे परिवारों की पानी की समस्या को समझकर घर-घर नल से जल पहुंचाने की सुविधा दी गई। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी और राहत की बात है।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?