Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान में वन विभाग की पर्यावरण संरक्षण पहल 23 से 25 सितंबर तक जिलेभर में पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता और जलस्रोतों की सफाई

 

धमतरी, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, धमतरी वनमंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर केंद्रित विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत 23 से 25 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता तथा नदी-घाट और जलस्रोतों की साफ-सफाई सहित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस तीन दिवसीय अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए जनसेवा, स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना भी है।

पौधरोपण से होगी अभियान की शुरुआत

अभियान के पहले दिन 23 सितंबर को जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर निर्धारित स्थलों में पौधरोपण किया जाएगा। इसके अंतर्गत अर्जनी तालाब धमतरी, अटल स्टेडियम कुरूद, भखारा स्टेडियम, वन विश्राम गृह नगरी एवं दुगली, वन परिसर सिंगपुर पंचायत तथा औद्योगिक वार्ड डिपो परिसर धमतरी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही चटौद, कोड़ापार और बगदेही में उद्यानों के शिलान्यास के अवसर पर पौधरोपण भी किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को हरित एवं आकर्षक बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

स्वच्छता के साथ प्लास्टिक मुक्त धमतरी का संदेश

24 सितंबर को पर्यावरण स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त जागरूकता को केंद्र में रखते हुए मानव वन गंगरेल-मरादेव, नया तालाब कुरूद और डिपो परिसर धमतरी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया जाएगा।

जलस्रोतों की स्वच्छता से जल संरक्षण का संकल्प

अभियान के तीसरे दिन 25 सितंबर को जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला सिंगपुर, फुटहामुड़ा जलाशय, महानदी उद्गम फरसियां, नगरी स्थित महामाई मंदिर क्षेत्र तथा गणेशघाट सिंहावा में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इन प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता के साथ लोगों को जलस्रोतों के संरक्षण, जल की महत्ता और अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जनभागीदारी से बनेगा पर्यावरण संरक्षण का जनअभियान

इन सभी गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, आम नागरिकों तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। वन विभाग का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

डीएफओ धमतरी श्री कृष्ण जाधव ने जिलेवासियों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण, स्वच्छता और जलस्रोतों के संरक्षण जैसे छोटे-छोटे प्रयास मिलकर पर्यावरण संरक्षण का बड़ा जनअभियान बन सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-संवेदनशील धमतरी के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?