Ro no D15139/23

23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का होगा आयोजन

धमतरी, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग, जिला धमतरी द्वारा कल 23 सितंबर 2026 को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम “Ayurveda for a Healthier Tomorrow” (स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद) रखी गई है। इस अवसर पर जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला, स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक, धमतरी में किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री जगदीश रामु रोहरा, महापौर, नगर पालिक निगम धमतरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू, पूर्व विधायक धमतरी तथा श्रीमती मोनिका देवांगन, सभापति, स्वास्थ्य समिति, जिला पंचायत धमतरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपयोगी जानकारी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में वैद्य श्री मनीष पटेल, सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।

  • Related Posts

    संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार

    *सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम*   रायपुर,22 सितम्बर 2026/   राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद को मिला जीवनदान

      15 लाख का उपचार हुआ निःशुल्क रायपुर , 22 सितंबर 2026/बलरामपुर के ग्राम पंचायत पस्ता निवासी 63 वर्षीय श्री राजेन्द्र प्रसाद के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जीवन…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज