Ro no D15139/23

जशपुर जिले में बकरियों एवं भेड़ों में पीपीआर रोग की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान शुरू

जशपुरनगर 22 सितम्बर 2026 / पशुपालन विभाग द्वारा जिले में भेड़ एवं बकरी प्रजाति के पशुओं को पीपीआर रोग से सुरक्षित रखने तथा पशुपालन में रोग के संक्रमण एवं मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा पीपीआर सघन टीकाकरण अभियान 20 सितम्बर 2026 से संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान में कुल 4,23,100 भेड़ एवं बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
पीपीआर भेड़ एवं बकरियों में होने वाला एक अत्यंत संक्रामक रोग है। इस रोग में पशुओं को तेज बुखार, मुंह में छाले, नाक एवं आंखों से स्राव, दस्त, सांस लेने में कठिनाई, कमजोरी आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर उपचार एवं रोकथाम नहीं होने पर पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला जशपुर ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने सभी पात्र बकरी एवं भेड़ों का पीपीआर टीकाकरण अवश्य करवाएं। पीपीआर टीकाकरण पशुधन की सुरक्षा के साथ-साथ पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

  • Related Posts

    अब बारिश के भरोसे रहने की मजबूरी खत्म

        मनरेगा के कुएँ से नियमित सिंचाई कर लहलहा उठे तोकापाल के पाकलू पोयाम के खेत   जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    श्रमदान का जज्बा-जब बस्तर के ग्रामीणों ने हाथों में थामी झाड़ू, तो खिल उठे तालाब, बाजार और देवालय

        जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ सुबह की पहली किरण के साथ जब अमूमन गांवों में चहल-पहल शुरू होती है, तब जनपद पंचायत बस्तर और ग्राम पंचायत आड़ावाल की गलियों…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज