Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान रू डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

जल संसाधन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता
जलाशय परिसर की साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी से स्वच्छता एवं जल संरक्षण की दिशा में लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को जल संसाधन विभाग, संभाग क्रमांक-1 अम्बिकापुर द्वारा डांडगांव जलाशय में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए जलाशय परिसर की साफ-सफाई की और जल संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।

श्रमदान से की जलाशय परिसर की साफ-सफाई
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर डांडगांव जलाशय परिसर में साफ-सफाई की। जलाशय एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जलाशयों की नियमित साफ-सफाई, उनके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के महत्व की जानकारी दी गई।

जल संरक्षण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका
इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, उपलब्ध जल स्रोतों को संरक्षित रखने तथा जलाशयों की स्वच्छता में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने और जल संसाधनों के संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?