Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत सचिव के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

23 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2026/  जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जिले में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त 10 पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए सरगुजा जिले के स्थायी मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं।

जिला पंचायत द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 23 सितम्बर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 को सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक अर्हता, नियम एवं शर्तों के साथ आवेदन पत्र का प्रारूप सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को रूपये 53 हजार…

    Read more

    अब बारिश के भरोसे रहने की मजबूरी खत्म

        मनरेगा के कुएँ से नियमित सिंचाई कर लहलहा उठे तोकापाल के पाकलू पोयाम के खेत   जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज