Ro no D15139/23

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नमो सेवा अनकही कहानियां का संदेश

*सेवा संकल्प अभियान*

*- स्कूली बच्चों ने शासन की योजनाओं को जीवंत संवादों के जरिए किया प्रस्तुत*

राजनांदगांव 22 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नमो सेवा अनकही कहानियां की प्रभावी प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद और गीत के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कौशल विकास जैसी योजनाओं को रोचक संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और युवाओं के कौशल विकास जैसे विषयों को भी नाटक में प्रमुखता से शामिल किया गया। प्रस्तुति के अंत में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ स्वच्छता रखने, जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण, बेटियों का सम्मान करने, शिक्षा को महत्व देने और राष्ट्रीय एकता में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने मनोरंजन के साथ शासन की योजनाओं और नागरिक दायित्वों का संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से आरती बाई को मिल रहा आर्थिक संबल

    नियमित आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को मिल रहा सहारा कोरबा 22 सितंबर 2026/ जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवारीपारा की रहने वाली…

    Read more

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    पीपल-वट उद्यान को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर कोरबा, 22 सितंबर 2026/ कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज