Ro no D15139/23

कोरबा में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
कोरबा, 22 सितंबर 2026/
जिले में रक्तदान को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कलेक्ट्रेट परिसर, कोरबा में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित आधुनिक एवं पूर्णतः वातानुकूलित ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल,रेडक्रॉस के श्री रामसिंह अग्रवाल श्री गोपाल मोदी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएमएफ मद से प्राप्त इस आधुनिक ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा सकेगा। वैन में रक्तदान के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ आधुनिक रक्तदान काउच उपलब्ध हैं। पूर्णतः वातानुकूलित होने के कारण इसमें रक्तदाताओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।
जिले में आयोजित होने वाले शासकीय एवं अधिकृत रक्तदान शिविरों में चिकित्सकों, प्रयोगशाला तकनीशियनों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वैन के माध्यम से विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर रक्तदान शिविर आयोजित करने में सुविधा होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन आवश्यक है। नई ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से ऐसे शिविरों को अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा सकेगा। इससे आम नागरिकों को रक्तदान के लिए सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध होने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?