Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को होगा रक्तदान महाकुंभ

एक हजार से अधिक महिलाएं और दो हजार से अधिक पुरुष करेंगे रक्तदान
 
क्यूआर कोड और मोबाइल कॉल के माध्यम से कराया गया पंजीयन

रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को विशाल रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान देंगे। आयोजन में लगभग तीन हजार से अधिक रक्तदाताओं के शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें एक हजार से अधिक महिलाएं और दो हजार से अधिक पुरुष सहभागिता करेंगे। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

रक्तदान महाकुंभ को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय अभियान से जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए क्यूआर कोड तथा मोबाइल कॉल के माध्यम से पंजीयन कराया गया है। पंजीयन प्रक्रिया के जरिए रक्तदान के इच्छुक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज