
कवर्धा । पीजी कॉलेज डोम में दिव्यांगजनों के लिए 23 से 26 सितंबर तक चार दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र और कृत्रिम हाथ-पैर समेत विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। अब तक 1200 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन हो चुका है। शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल 11:30 बजे से 12 बजे के बीच कार्यक्रम में शामिल होंगे ।









