Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में 61 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

*5 ने अंगदान का लिया संकल्प, 353 लोगों की बीपी-शुगर जांच और 110 आयुष्मान कार्ड वितरित*

 

रायपुर, 23 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाते हुए रक्तदान, अंगदान तथा स्वास्थ्य जांच जैसी जनहितकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

 

शिविर में कुल 61 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन एवं सम्मान स्वरूप उन्हें हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

 

इसी क्रम में 5 व्यक्तियों ने अंगदान हेतु संकल्प-पत्र भरकर अंगदान का संकल्प लिया। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस पुनीत पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती सलाम द्वारा सभी अंगदान संकल्पकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर के माध्यम से आमजन को रक्तदान, अंगदान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश दिया गया।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में आयोजित यह शिविर सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वही शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रक्तदान, अंगदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति बढ़ती जनभागीदारी को प्रदर्शित किया।

 

 

*स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड वितरण*

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का भी व्यापक लाभ आमजन को मिला। कुल 353 लोगों के रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 110 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हितग्राहियों को अब उपचार संबंधी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?