Ro no D15139/23

सेवा की कहानी : रंगों में सजे सपने, नन्हे कलाकारों ने गढ़ा विकसित भारत का चित्र

*दिव्यांग बच्चों की कल्पनाओं में दिखा आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त भारत*

 

रायपुर , 23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की पहलें केवल सुविधाएं पहुंचाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे अभिव्यक्ति का अवसर देने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी भावना की एक प्रेरक झलक जगदलपुर के शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में देखने को मिली, जहां दिव्यांग बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और सपनों को रंगों के माध्यम से कैनवास और रंगोली में उकेरा।

 

22 सितम्बर को आयोजित विशेष चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का विषय ‘विकसित भारत, मेरे सपनों का भारत’ रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी तूलिका और रंगों को थामा और कागज तथा जमीन पर अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। किसी की कल्पना में आत्मनिर्भर भारत नजर आया तो किसी ने स्वच्छ, समृद्ध, शिक्षित और सशक्त राष्ट्र की तस्वीर रंगों में सजाई।

 

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनकी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मकता में किसी तरह की कमी नहीं दिखी। नन्हे कलाकारों की कलाकृतियां यह संदेश देती नजर आईं कि अवसर और प्रोत्साहन मिले तो हर प्रतिभा अपनी अलग पहचान बना सकती है।

 

यह आयोजन बच्चों के लिए अपनी भावनाओं और सपनों को अभिव्यक्त करने का अवसर बनने के साथ-साथ उनके आत्मबल को मजबूत करने का माध्यम भी बना। उत्कृष्ट कलाकृतियों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और बच्चों के हुनर की सराहना की गई।

  • Related Posts

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

    रायपुर, 11 नवंबर 2026/   एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?