Ro no D15139/23

वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन होने से किसान चंद्रेश की बदली किस्मत’

’जशपुरनगर 23 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की डीसीएस एवं एग्रीस्टैक जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से वनांचल के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कांसाबेल तहसील के ग्राम खारपानी निवासी कृषक श्री चंद्रेश कुमार यादव की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है।
ग्राम खारपानी निवासी श्री चंद्रेश कुमार यादव पिता पुस्तम राम के पास धान की फसल तो थी, लेकिन वे अपनी उपज को धान मंडी में नहीं बेच पाते थे। वन अधिकार पट्टा होने के बाद भी उनका खसरा छूटा हुआ था और रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं होने के कारण वे एग्रीस्टैक में पंजीयन से वंचित थे।
इस कारण उन्हें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था।
ऐसी स्थिति में राजस्व विभाग के सहयोग से श्री चंद्रेश को उनके वन अधिकार पट्टा के आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई। विभागीय सहयोग से उनके छूटे हुए खसरे का इस वर्ष एग्रीस्टैक में पंजीयन कराया गया और मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप वन अधिकार पट्टा को ऑनलाइन आईडी से लिंक किया गया।
आज वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन होने से श्री चंद्रेश धान मंडी में अपनी फसल बेचकर अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं। डीसीएस एवं एग्रीस्टैक से जुड़ने के बाद उन्हें शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
हितग्राही की जुबानी –
मेरा नाम चंद्रेश कुमार यादव पिता पुस्तम राम, ग्राम खारपानी तहसील कांसाबेल जिला जशपुर का निवासी हूं। हमारा वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन होने से धान मंडी में धान बेचने पर अच्छा लाभ हो रहा है और हमारा जीवन पहले से और अच्छा हो रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, राज्य शासन और राजस्व विभाग को धन्यवाद देता हूं।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में

      8 हजार से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026/ प्रदेश के युवाओं को…

    Read more

    सीआरपीएफ की 241वीं वाहिनी ने सेड़वा में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का दिया संदेश

      जगदलपुर, 23 सितम्बर 2026/ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं वाहिनी द्वारा सेड़वा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन