Ro no D15139/23

रायपुर में महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति 1,188 महिलाओं ने रक्तदान कर नई तस्वीर पेश की

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज, मुख्यमंत्री को दिया गया प्रमाण पत्र

रायपुर 23 सितंबर 2026/ रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं था। यह उन धारणाओं के टूटने का दृश्य था, जिनके कारण लंबे समय से महिलाओं के बीच रक्तदान को लेकर झिझक और कई तरह की भ्रांतियां बनी रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और सेवा महाकुंभ के रूप में आयोजित इस बड़े आयोजन में स्वास्थ्य, सेवा और जनभागीदारी एक साथ दिखाई दी।

इस शिविर में रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन में 2548 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें 1188 महिलाओं की विशेष भागीदारी से एक नई तस्वीर सामने आई। इस विशेष रक्तदान अभियान को महिलाओं द्वारा आठ घंटे में सर्वाधिक रक्तदान के प्रयास के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया और मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र में इस उपलब्धि को ’आठ घंटे में महिलाओं का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान’ के रूप में दर्ज किया गया है।

रक्तदान के लिए पहले से ही महिलाओं और पुरुषों ने बड़े पैमाने पर पंजीयन कराया था। लेकिन इस आयोजन की असली कहानी केवल संख्या में नहीं है। इसकी असली कहानी उस सोच में बदलाव की है, जिसमें महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य को लेकर मौजूद आशंकाओं के बावजूद जांच कराई और पात्र पाए जाने पर रक्तदान के लिए आगे आईं। खासकर एनीमिया को लेकर समाज में मौजूद धारणाओं के बीच महिलाओं का यह कदम स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा दोनों का संदेश देता है।

महिलाओं ने कहा कि रक्तदान करने से हुई खुशी

रक्तदान करने पहुंची मोतिम साहू ने कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें बहुत खुशी हुई। इस आयोजन में शामिल होकर उन्हें लगा कि अपने रक्त के जरिए किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में योगदान देने का अवसर मिला है।

कौशल्या धृतलहरे ने कहा, मन में संतोष है। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान करके उन्हें बहुत संतोष मिला और इतने बड़े सेवा आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए खुशी की बात है। सुनैना सोनी ने कहा कि दूसरी महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और मुझे रक्तदान करके खुशी हुई और उम्मीद है कि मेरे इस छोटे से प्रयास से दूसरी महिलाएं भी आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित होंगी।

यह आयोजन केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रहा। बड़ी संख्या में पुरुषों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया और सेवा अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। आयोजन में कुल 3 हजार से अधिक लोगों के रक्तदान की जानकारी सामने आई है। कमलेश साहू ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान करना उनके लिए सेवा का अवसर है और इस बड़े आयोजन में शामिल होकर उन्हें विशेष खुशी हुई। इधर, कामता प्रताप ने कहा कि रक्त किसके काम आएगा यह पता नहीं है, लेकिन यह विश्वास जरूर है कि जरूरतमंद तक पहुंचकर यह किसी की जिंदगी बचाने में काम आएगा।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में

      8 हजार से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026/ प्रदेश के युवाओं को…

    Read more

    सीआरपीएफ की 241वीं वाहिनी ने सेड़वा में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का दिया संदेश

      जगदलपुर, 23 सितम्बर 2026/ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं वाहिनी द्वारा सेड़वा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन