Ro no D15139/23

सीआरपीएफ की 241वीं वाहिनी ने सेड़वा में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का दिया संदेश

 

जगदलपुर, 23 सितम्बर 2026/ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं वाहिनी द्वारा सेड़वा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति चेतना जागृत करना और नागरिकों को अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

अभियान के प्रथम चरण में 17 और 18 सितम्बर को स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़वा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने विद्यालय परिसर और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की सघन साफ-सफाई की। साथ ही, उपस्थित छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ विद्यालय और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर अपनी भागीदारी निभाई।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 19 से 22 सितम्बर तक स्वच्छता लक्ष्य इकाई एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल अभियान के अंतर्गत सेड़वा क्षेत्र के चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। जवानों ने सार्वजनिक स्थलों से कचरा और गंदगी हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ स्वरूप प्रदान किया और स्थानीय लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में कमांडेंट श्री हरविंदर सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार, उप कमांडेंट श्री निरंजन कुमार निराला एवं उप कमांडेंट श्री प्रमोद कुमार मीणा सहित वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन और विद्यार्थियों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे जनभागीदारी और निरंतर प्रयासों से ही एक स्वच्छ व स्वस्थ समाज के रूप में साकार किया जा सकता है। 241वीं वाहिनी द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता और जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रखा जा रहा है।

  • Related Posts

    आधुनिक उद्यानिकी से कन्हैया लाल पटेल की आय में हुआ उल्लेखनीय इजाफा

    कोरबा 23 सितंबर 2026/कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम बोइदा के सराईपाली निवासी श्री कन्हैया लाल पटेल के लिए उद्यानिकी विभाग की योजनाएं खेती को नई दिशा देने वाली…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ विजय कुमार भारिया का घर

    सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल के खर्च से मिली राहत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा परिवार कोरबा, 22 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन