Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान में 18 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया देहदान का संकल्प

वृद्धाश्रम में डिजिटल साक्षरता, नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का दिया संदेश*

 

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, माय भारत एवं सक्षम संस्था की टीम ने भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद किया। इस दौरान डिजिटल साक्षरता, देहदान, नशामुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं उपयोगी इस्तेमाल की जानकारी दी गई है। माय भारत के शुभजीत एवं समाज कल्याण विभाग के निखिल साहू ने डिजिटल साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में सक्षम संस्था के जिला अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने रक्तदान, नेत्रदान एवं देहदान के महत्व पर जानकारी देते हुए समाजहित में योगदान के लिए प्रेरित किया। वृद्धाश्रम में निवासरत 45 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों में से 18 पुरूष एवं महिलाओं ने देहदान का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र भरा। श्री गुरमुख दास वाधवा के मार्गदर्शन में संकल्प पत्र की प्रक्रिया पूरी की गई। वार्ड पार्षद श्री शेखर लश्करे ने नशामुक्त भारत एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के संबंध में संकल्प वाचन कराया। कार्यक्रम को श्री प्रकाश सांखला एवं श्री अरूण भास्कर गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर माय भारत की युवा टीम सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रबंधक श्री कमलेश कोसले ने किया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?