Ro no D15139/23

आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर संपन्न

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 11वाँ आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव मेें स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योगा की व्यापक मान्यता है। आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में केवल इलाज प्रक्रिया नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं हो इसकी व्यवस्था है। जिसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्राणायाम शामिल है। आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत शत-प्रतिशत गारंटी के साथ बिना किसी रियेक्शन एवं एलर्जी के इलाज की व्यवस्था होती है।

आयुष दिवस के अवसर आयोजित आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर में 275 मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण, अर्श, भगंदर एवं अन्य रोगों का परीक्षण कर चिकित्सा एवं नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर काढा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, प्रभारी सदस्य स्वास्थ्य विभाग श्री शेंकी बग्गा, श्री तरूण लहरवानी, प्रभारी सदस्य जल विभाग श्री सुनील साहू, पार्षद श्री शिव वर्मा, एलडरमैन श्रीमती श्रुति अनिस बोरकर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में डॉ. सुरेन्द्र कुमार मेश्राम, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. नम्रता कोसले एवं महावीर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज सुन्दरा से स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सिमरन, शल्य विशेषज्ञ डॉ. अनिशा खंडेलवाल, होम्योपैथी चिकित्सा डॉ. हर्षा बरैया, योग चिकित्सा डॉ. भारती यादव, लाईफ स्टाईल से डॉ. आनन्द सिंह भारद्वाज सेवा दी गई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?