Ro no D15139/23

मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का कारण मानने से किया इनकार

*जांच में कर्ज की पुष्टि नहीं*

*रायपुर, 24 सितंबर 2026/*

कोरबा जिले के भैसमा तहसील के ग्राम बगबुड़ा निवासी श्री परदेशीराम कंवर (उम्र 51 वर्ष) द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में प्रशासन ने तथ्यात्मक स्थिति की जांच के लिए आज तहसीलदार भैसमा, हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच बगबुड़ा और ग्रामवासियों की उपस्थिति में मृतक के परिजनों से पूछताछ की और मौके पर पंचनामा तैयार किया।

*परिजनों का बयान*

मृतक की पत्नी श्रीमती ननकी नोनी कंवर ने बताया कि आत्महत्या का मूल कारण कर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार को आत्महत्या के स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं है।

मृतक की बहू श्रीमती दुर्गा कंवर ने भी बताया कि स्व. परदेशी राम कंवर किसी भी प्रकार के कर्ज को लेकर परेशान नहीं थे।

परिवार के अनुसार मृतक खेती-किसानी का कार्य स्वयं संभालते थे। उनके चार बच्चे हैं – तीन पुत्र और एक पुत्री, जिनमें से एक पुत्र और पुत्री विवाहित हैं। एक पुत्र रोजी-मजदूरी करता है और एक पुत्र पढ़ाई कर रहा है। खेती के काम में बच्चों का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण वे अक्सर परेशान रहते थे और परिवार में इस बात का जिक्र भी करते थे। जांच के दौरान उपलब्ध जानकारी के आधार पर कर्ज वाले कारण की पुष्टि परिजनों द्वारा नहीं की गई है।

  • Related Posts

    शेखरपुर में ‘गज श्रद्धा’ की अनूठी परंपरा, हाथियों की स्मृति में मनाया जा रहा गणेश उत्सव

    जशपुरनगर 24 सितंबर 2026/ जशपुर जिले के वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सराईटोला अंतर्गत ग्राम शेखरपुर में वन्यजीवों के प्रति आस्था और सह-अस्तित्व की एक अनूठी परंपरा आज भी जीवंत…

    Read more

    लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम का हुआ फौती नामांतरण,

    किसान हितैषी योजनाओं का मिलेगा लाभ जशपुरनगर 24 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम