Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत कांसाबेल में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित

ट्राईसाईकल, व्हीलचेयर एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र का किया गया वितरण, 155 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ

जशपुरनगर 24 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में दिव्यांगजन सेवा एवं सहयोग अंतर्गत दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया।  इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण एवं दिव्यांगजन ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में 155 दिव्यांगजन उपस्थित हुए।
शिविर में दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के बाद 76 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जबकि 20 दिव्यांगजनों को आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केन्द्र में रेफर किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। श्री विफल एक्का को व्हीलचेयर तथा श्री टिकेश्वर राम को ट्रायसायकल प्रदान की गई। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में जनपद पंचायत कांसाबेल के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, समाज कल्याण के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद पंचायत बगीचा के कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?